किसी भी देश के लिए किसान कितना महत्वपूर्ण हैं यह हम सभी जानते हैं। जब एक किसान खेती करता हैं तब जाकर हमे अनाज मिलता हैं। पर आज भी किसान अपने परिवार का भरण पोषण करने में असक्षम हैं। जिस कारण कई किसान आत्महत्त्या करते हैं।
भारत देश में प्रतिवर्ष लगभग 10000 से अधिक किसान ऋण न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। National Crime Records Bureau of India के अनुसार 1995 से लेकर 2015 तक 2 लाख से अधिक लोगो ने आत्महत्या की।
इससे कई किसान खेती छोड़कर मजदूरी करने लग गए थे। किसानो को खेती के लिए प्रोत्साहित करने और ऋण पर निर्भर न रहने के लिए भारत सरकार ने समय समय पर कई योजनाओं को लागू किया हैं। जिनमे से एक prime minister kisan samman nidhi yojna हैं।
इस योजना को भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2019 में आरंभ किया गया था। तब से लेकर अभी तक इस योजना के साथ पंजीकृत सभी किसानों को ₹6000 सालाना दिए जा रहे हैं। जिसमे 2000 की तीन किश्त होती हैं।
काफी किसान को इसके बारे में अच्छे से जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। और काफी लोग इसके बारे में जानने के लिए जिज्ञासा भी रखते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से pm kisan samman nidhi yojna की संपूर्ण जानकारी देंगें।
Keywords What is pm kisan samman nidhi yojna? Why pm kisan samman nidhi yojna is important for farmers? What is purpose of PM kisan yojna? What is advantages and disadvantage of PM kisan yojna? Who is eligible for PM kisan yojna? Which documents are required for PM kisan yojna? How to register in PM kisan yojna? Or What is Process of PM kisan yojna? How to do ekyc for pm kisan yojna?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या हैं?
भारतीय सरकार द्वारा आरंभ की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के हितों के लिए बनाया गया हैं। जिसके अंतर्गत हर किसान को 6000 रुपए की राशि प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2019 के फरवरी माह में लागू किया गया था। जिसके अंतर्गत हर किसान को 2000-2000 की किस्त में सालाना 6000rs मिलेंगे। यह किसानों के लिए वित्तीय स्वायत्तता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
Pm kisan yojna “किसानों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण योजना” हैं या आसान भाषा कहा जाए तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारतीय किसानों के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल है।
इससे उन्हें सालाना आर्थिक सहारा मिलता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में धनराशि पहुंचाई जाती है। जिससे किसानों का स्वावलंबन बढ़ता है। और देश में भ्रष्टाचार की गतिविधियां भी कम हो जाता हैं।
यदि आप भी भारतीय किसान हैं और पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभान्वित होना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी है। किसान भाई कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं कि वह इस योजना का पूर्णतः लाभ नहीं उठा पाते हैं।
आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप पीएम किसान योजना से लाभान्वित होकर अपना जीवन स्तर उच्च कर सकते हैं। इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य क्या हैं?
कोई भी सरकार जब कोई योजना लागू करती हैं तो उसका कोई न कोई उद्देश्य अवश्य होता हैं। आज हम जानेंगे कि pm kisan yojna purpose क्या हैं? Pm kisan yojna को क्यों लागू किया गया।
- देश के सभी किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- देश में कृषि विकास दर को बढ़ाना।
- देश में किसानों की आत्महत्या को खत्म करना।
- किसान को निम्न ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना।
- किसान के उत्पाद की बिक्री पर बढ़ावा देना।
- ग्रामीण इलाकों में खेती की खपत को बढ़ाना।
- किसानों की आय को बढ़ाना।
PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभ और आवश्यक जानकारी
अभी तक कई लोगो के मन में यह प्रश्न निश्चित रूप से आ गया होगा कि आखिर इन सबसे लाभ क्या होगा। Pm kisan samman nidhi yojna advantage क्या हैं? तो चलिए इसके बारे में अधिक विस्तार से जानते हैं।
जैसा कि हम सबको विदित है कि भारतीय किसान आर्थिक रूप से ज्यादा समृद्ध नहीं है। इसीलिए उनकी आर्थिक सहायता देने के लिए खास रूप से “पीएम किसान सम्मन निधि योजना” का शुभारंभ किया गया है।
इसका सबसे बड़ा लाभ यह भी है कि मासूम किसान उन चालक ब्याज खोरो और साहूकारो के झांसे से बच जाते हैं जो की अत्यधिक ब्याजदर से उनसे रकम की वसूली करते हैं। बाकी अन्य लाभ इस योजना से मिलने वाले निम्न है:
- इससे किसान आत्मनिर्भर बनेगा।
- किसान को धनराशि सीधे बैंक खातों में मिलेगा जिससे उन्हें शोषण से मुक्ति मिलेगी।
- “PMKISAN Go app” के कारण वह अपनी धनराशि की गतिविधि पर नजर रख सकते हैं।
- Online registration होने के कारण सरकारी कार्यालय में जाने की समस्या नहीं होगी।
PM किसान सम्मान निधि योजना के हानि क्या हैं?
कोई भी सरकार जब किसी योजना को लागू करती हैं तो वह अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखती हैं। पर कोई भी योजना सभी नागरिकों को संपूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं कर सकतीं हैं।
इस योजना में इस तरह की कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें जिसके कारण किसानों को इस योजना से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि इसमें पुर्ण रूप से न सरकार दोषी हैं और न ही जनता।
इसे भारत देश में एक साथ लागू नहीं किया गया। जिससे कई राज्य के किसान आरंभ की कुछ किस्तों से वंचित रह गए।
इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को शामिल किया गया हैं जिनके पास खेती के लिए जमीन हैं किंतु उन किसानों को शामिल नहीं किया गया जो खेती के रूप में मजदूरी करते हैं।
अभी तक सरकार की इस मंच पर अच्छी पकड़ नही हैं कई किसान इसमें पंजीकृत नही हैं। सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ योजना लागू करने तक की नही होती। इस योजना का लाभ अंतिम नागरिक तक पहुंचाना भी सरकार का काम होता हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट रूप उपयुक्त मंच उपलब्ध नहीं हैं। जिसके कारण कई किसान समझ ही नही पाते की उनकी समस्या के कहां जाए?
नागरिक योजना को लेकर जागरूक नही हैं। इसमें शिक्षा का अभाव भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। जिससे किसानों को इस प्रक्रिया को समझने में भी समस्या होती हैं।
आशा करते हैं कि देश के किसान और देश की सरकार मिलकर इस योजना को अधिक सक्षम बनाए। और pm kisan samman nidhi yojna problems का समाधान करें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की विशेषताएं क्या हैं?
Pm kisan samman nidhi yojna features निम्नलिखित हैं।
- केंद्र सरकार के अधीन होने के कारण इसे पूरे देश में आसानी से लागू किया जा सकता हैं। और इसमें भविष्य में सभी किसानों को लाभ मिलेगा।
- इस योजना को भारत सरकार द्वारा संचालित कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया जाता हैं।
- इसमें किसी भी सरकारी कार्यालय को माध्यम न रखते हुए पंजीकरण से लेकर लेनदेन तक online रखा गया हैं।
- इसमें आप website पर स्वयं पंजिकृत कर सकते हैं या किसी मित्र, रिश्तेदार और E – Mitra की सहायता ले सकते हैं।
- इसमें किसान को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए kisan credit card दिया जाता हैं।
Pm kisan yojna के लिए कौन पात्र हैं?
Pm kisan samman nidhi yojna eligibility के बारे में जानकारी होना आवश्यक हैं। जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा। इसे सभी किसान के लिए लागू नहीं किया गया। प्रारंभ में इसे केवल 2 Hactare तक की जमीन के लिए लागू किया गया था।
अगर आप भी किसान हैं और इस योजना में अपना पंजीकरण करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इन तथ्यों पर अधिक ध्यान दे।
- क्या आप भारतीय नागरिक हैं?
- क्या आपके पास आधार कार्ड हैं?
- क्या आपके पास बैंक खाता हैं?
- क्या आपके पास खेती के लिए भूमि हैं?
- क्या आपकी भूमि निजी हैं?
अगर इन सभी प्रश्नों के उत्तर हां हैं तो आप इस योजना में पंजीकरण करा सकते हैं किन्तु उससे पुर्व कुछ तथ्य हैं जो आपके परिवार द्वारा किए गए न हो। इसे भी ध्यान से पढ़े।
- क्या आपके परिवार में कोई सरकारी अधिकारी हैं?
- क्या आपके परिवार में कोई सरकार(MP, MLA या अन्य सरकारी पद) से संबंधित पदों पर हैं?
- क्या आपने गतवर्ष Income Tax Return File किया हैं?
- क्या कोई सरकार या सरकारी पद से सेवानिवृत हैं और मासिक पेंशन 10000 रुपए से अधिक हैं।
- क्या आपके परिवार में कोई पेशेवर (Doctor, lawyer, teacher या engineer etc.) निकाय में पंजीकृत हैं या पेशा करके आय उत्पन्न करते हैं?
अगर आपके इन सभी प्रश्नों का उत्तर हां हैं तो आप इस योजना के पात्र नहीं हैं।
किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
उम्मीद हैं कि आपने ऊपर लिखे प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित किया होगा। इसके बाद आपको पता चल गया होगा कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आप इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं तो पंजीकरण के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- जमीन से संबंधित जानकारी
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?
अगर आपने आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण कर लिए हैं तो आपको यह जानकारी होना चाहिए कि pm kisan samman nidhi yojna के लिए पंजीकरण कैसे करें।
Pm kisan samman nidhi yojna registration process के लिए नीचे दिए गए Steps को follow करें
- Pm kisan registration के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर आपके सामने home page खुलेगा। (Image 1)
- Home page पर आपको एक Farmer Corner नजर आएगी जहां पर आपको Farmer Registration का विकल्प दिखाई देगा जिसे आपको click करना है। (Image 2)
- अब आपके सामने एक पृष्ठ खुल जाएगा वहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन करना है और यह जानकारी आपको सही-सही भरनी है। (Image 3)
- अब आपको एक Captcha Code भरना होगा और उसके बाद आपको Send OTP के विकल्प पर CLICK करना होगा।
- अब आपने जो मोबाइल नंबर डाला है उसे पर एक OTP जाएगा जिसे आपको भरना है और SUBMIT पर CLICK कर देना है।
- इसके बाद आपसे Registration के लिए पूछा जाएगा तो आपको “yes” पर click कर देना है।
- अब आपके सामने एक Registration Form खुल जाएगा। (Image 4)
- अब यहां पर पूछी गई सभी जानकारी को आपको सही-सही भरना हैं और जमीन के सभी दस्तावेजों को जैसे खतौनी वगैरा ध्यान से upload कर देनी है। (Image 5)
- अब आपको submit के विकल्प पर click कर देना है।
- इस प्रकार आप यहां पर सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।





जब आपका पंजीकरण हो जाएगा उसके बाद आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी को सरकारी विभाग द्वारा जांच किया जाएगा और सत्यापन के बाद इस योजना के अंतर्गत आप लाभान्वित किए जाएंगे।
pm kisan के अंतर्गत ऑफलाइन ई-केवाईसी का तरीका
इसके अंतर्गत आप online E – KYC साथ-साथ करवा सकते हैं अर्थात आपका मोबाइल नंबर और आपका आधार कार्ड LINK है तो आप इसे online करवा सकते हैं।
यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से Link नहीं है तो आप इसको offline भी करवाने का विकल्प चुन सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले आपको अपने पास के जन सेवा केंद्र या Common Service Centre पर जाना अनिवार्य है।
- आप अपना आधार कार्ड और बाकी के आवश्यक दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं फिर आपको यहां एक form भरवाया जाएगा।
- Form में दी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें। इसके बाद आपका form जमा कर लिया जाएगा।
- इसके बाद जन सेवा केंद्र आपकी E – KYC को कुछ दिनों के अंतराल में करवा देगा।
FAQs
PM kisan yojna की आधिकारिक Website कौनसी हैं?
pm kisan योजना के लिए Customer care number क्या है?
pm kisan के लिए toll free नंबर है 011-233824001
pm kisan के लिए e-mail address क्या है?
pmkisan-hqrs@gov.in
पीएम किसान सम्मन निधि योजना किस लिए है?
पीएम किसान सम्मन निधि केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की है जिसके अंतर्गत सरकार किसानों को ₹6000 की धनराशि साल में देती है।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने pm kisan samman nidhi yojna को बेहतर ढंग से समझाने की कोशिश किया हैं। उम्मीद हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।
अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई भी राय या प्रश्न हो तो हमारे साथ टिप्पणी के माध्यम से सांझा अवश्य करें। आपकी प्रतिक्रिया हमे आपके लिए और अधिक महत्वपूर्ण लेख लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।
व्यापार, वित्तीय, लेखांकन और कराधान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा अनुसरण करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने मित्रों और रिश्तेदारों से सांझा अवश्य करें।