Skip to content
Home » डिजिटल हस्ताक्षर कैसे बनाते हैं? और कैसे लागू करते हैं?

डिजिटल हस्ताक्षर कैसे बनाते हैं? और कैसे लागू करते हैं?

How to make DSC and how to use?

आप डिजिटल हस्ताक्षर के बारे में जानते होंगे। डिजिटल हस्ताक्षर हमारे व्यापारिक कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। अगर आप डिजिटल हस्ताक्षर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिया गया लेख अवश्य पढ़े।

जैसा की आपको पता ही हैं। कि डिजिटल हस्ताक्षर वैश्विक स्तर पर उपयोगी होता हैं तो आज हम डिजिटल हस्ताक्षर बनाना सीखेंगे। हम जानेंगे कि किस तरह से डिजिटल हस्ताक्षर को बनाया जा सकता हैं? और कैसे इनका उपयोग किया जा सकता हैं।

Keywords
What is profit or advantages of Digital Signature Certificate?
How to create a Digital Signature Certificate?
How to apply for Digital Signature Certificate?
How to apply Digital Signature in MS Word?
How to apply Digital Signature in PDF File?
How to upload Digital Signature?

DSC के लाभ क्या हैं?

डीएससी डिजिटल दुनिया का अहम हिस्सा बन चुका हैं। जो हमे कई तरह से लाभान्वित करता हैं। इससे होने वाले लाभ निम्न हैं।

प्रामाणिकता

डीएससी प्राप्तकर्ता को हस्ताक्षरकर्ता के प्रति विश्वास दिलाता हैं कि जो हस्ताक्षर उसे प्राप्त हुआ हैं। वह सही हैं। जैसा कि हमे मालूम हैं डिजिटल हस्ताक्षर और निजी कुंजी आपस में लिंक बनाएं होते हैं। और वह सिर्फ हस्ताक्षरकर्ता के पास हो सकते हैं।

समय की बचत

यह आपके समय की अत्यधिक बचत करता हैं। जिससे आपका कार्य अधिक तेजी से चलता हैं। यह विशेष रूप से उपयोगी होता हैं। क्योंकि जब हस्ताक्षरकर्ता किसी क्षेत्र में हस्ताक्षर के लिए समय पर उपस्थित नहीं हो सकता हैं तब डीएससी का उपयोग होता हैं।

लागत में कमी

यह सामान्य हस्ताक्षर की अपेक्षा कम लागत के होते हैं। यदि आपको बार बार दूसरे क्षेत्र में जाकर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती हैं तब यह इस लागत को शून्य कर देता हैं। और सुचारू कार्यप्रवाह सुनिश्चित करता हैं।

सुरक्षित

यह आपके सामान्य हस्ताक्षर से अधिक सुरक्षित होता हैं। इसके फर्जी हस्ताक्षर या चोरी होने की संभावना समाप्त हो जाती हैं। और यह भी सुनिश्चित करता हैं कि डीएससी कानूनी सत्यापित हो। इसके द्वारा हस्ताक्षर किए गए कार्य में एक अक्षर का भी फर्क नहीं होता हैं।

कानूनी वैधता

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अनुसार डीएससी को प्रमाण के रूप में स्वीकृत किया जा सकता हैं।

वैश्विक स्वीकृति

डीएससी को दुनिया भर के सभी देशों में स्वीकार किया जाता हैं। क्योंकि यह अधिक सुरक्षित के साथ कम समय और लागत में हो जाता हैं। क्योंकि डीएससी का उपयोग करने के पश्चात उस कार्य से असहमति व्यक्त नही कर सकता हैं। जिस कार्य की सहमति के लिए उसने डीएससी का उपयोग किया हो।

पर्यावरण संरक्षण

यह पूरी तरह से डिजिटल या बिना कागज के होते हैं। जिसे कागज का उपयोग नहीं होने से पेड़ पौधे सुरक्षित रहते हैं। जिससे पर्यावरण को संरक्षण मिलता हैं।

डिजीटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र (DSC) कैसे बनाते है?

उम्मीद हैं कि आपने डीएससी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लिया होगा। अब आप जानते ही होंगे कि आप डीएससी के लिए आवेदन कहा से कर सकते हैं? लेकिन वहा आवेदन कैसे करें? यह जानना भी जरूरी हैं।

सभी वेबसाइट पर आवेदन करने की प्रक्रिया लगभग समान होती हैं। तो यहां बताई गई प्रक्रिया में कुछ विकल्प में अंतर हो सकती हैं। पर यह प्रक्रिया आपको डीएससी का आवेदन करने में मदद करेगी। इस प्रक्रिया में हम MCA पर आवेदन करना सीखेंगे।

  • सबसे पहले MCA की वेबसाइट को खोले।
  • अब उसमे log in करें।
  • वहा डीएससी विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर डीएससी पंजीकरण पर जाकर डीएससी पंजीकरण प्रपत्र को डाउनलोड करें।
  • इसमें दी गई आवश्यक जानकारी को भरें।
  • फिर उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करें।
  • और इसको प्रमाणित पते पर भेजें।
  • आपके दस्तावेज प्रमाणित प्राधिकारी द्वारा सत्यापित होने चाहिए।
  • अगर आप चाहे तो ऑनलाइन सारी जानकारी भर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
  • आप सभी जानकारी प्रस्तुत करने के बाद इसे सत्यापित करें।
  • सत्यापित होने के बाद आपको डीएससी प्राप्त हो जाता हैं।
  • इसे आप cloud या USB TOKAN में सुरक्षित रख सकते हैं।

हर वेबसाइट के लिए होने वाले आवेदन को हम विस्तार से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए अलग से लेख लिखेंगे। जिसमे आपको डीएससी बनाना विस्तार से बताएंगे।

MS Word में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे बनाते हैं?

MS Word में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे करते हैं? जानने के लिए इन steps को Follow करें

  • सबसे पहले MS Word में उन दस्तावेजों को खोले। जिन पर डिजिटल हस्ताक्षर करना हैं।
  • फिर File Tab में जाकर Info पर क्लिक करें।
  • उसके बाद Protect Documents में जाएं।
  • वहां Drop Down List होंगी उसमे डिजिटल हस्ताक्षर का चयन करें।
  • अब डिजिटल हस्ताक्षर उसमें Add होगा।
  • इसके बाद Commitment Type में आपको “Create and Approved this Document” का चयन करना हैं।
  • अब Signing As में आपको डिजिटल हस्ताक्षर दिखाई देगा। अगर नही दिखता हैं तो Change विकल्प से डिजीटल हस्ताक्षर को upload करें।
  • इसके बाद आपको Sign in करके डिजिटल हस्ताक्षर को confirm करना होगा। जिससे आपका डिजिटल हस्ताक्षर MS Word में सुरक्षित हो जायेगा।

इस तरह आप डिजिटल हस्ताक्षर को MS Word में बना सकते हैं। और इसका उपयोग कर सकते हैं।

PDF File में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे बनाते हैं?

PDF File में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे करते हैं? Pdf digital signature certificate जानने के लिए इन steps को Follow करें

  • सबसे पहले PDF Converter Professional पर जाएं। और उस PDF File को खोले। जिस पर डिजिटल हस्ताक्षर करना हैं।
  • अब Digital Signature Certificate Field पर Left Click करें।
  • फिर Verify Signature के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद इसकी Properties विकल्प पर जाएं। और Verify Identity पर क्लिक करें।
  • इसके बाद हस्ताक्षरकर्ता के संपर्क विवरण की जानकारी को उसमे भरना हैं।
  • फिर Add to List पर क्लिक करें।
  • उसके बाद इसे close कर दे।
  • अब वापस Verify Signature पर जाएं। और Validity Status पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Signature is vaild लिखा हुआ दिखेगा। इसे close करें।
  • फिर डिजिटल हस्ताक्षर को check mark करके signature valid करें।
  • अब आपका डिजीटल हस्ताक्षर Verified हो गया हैं।

डिजिटल हस्ताक्षर को अपलोड कैसे करें।

आपने दोनो तरह से डिजिटल हस्ताक्षर बनाना सीख लिया हैं। लेकिन यहां जिनको जानकारी नहीं हैं। उनको इन दोनो विधियों में DSC verify करने में मुश्किल होगी। आइए जानते हैं कि DSC upload कैसे होता हैं।

जैसा कि आप जानते हैं जब आप डीएससी लेते हैं तब आप उसे USB TOKAN में सुरक्षित रखते हैं। फिर जब आपको MS WORD YA PDF FILE के लिए उपयोग करना होता हैं। तब आप इसी टोकन का उपयोग करते हैं।

सबसे पहले USB TOKAN को CPU में लगाएं। फिर जब आपके पास किसी दस्तावेज के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड करने का विकल्प आता हैं तब आप USB TOKAN का चयन करें। इसके बाद इसको PROTECTED PASSWORD के साथ SUBMIT करें।

इससे आपका डिजिटल हस्ताक्षर सुरक्षित किसी FILE में अपलोड हो जायेगा।

ऑनलाइन हस्ताक्षर कैसे करते हैं।

अगर आप किसी वेबसाइट में कोई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं तो आपको वहा log in का विकल्प मिलता हैं। जिससे आप सीधा USB TOKAN को access कर सकते हैं।

डीएससी से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती हैं?

एक डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र की वैधता न्यूनतम 1 वर्ष और अधिकतम 3 वर्ष की होती हैं। और तय सीमा के बाद इस प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो जाती हैं। इसे तिथि को बढ़ाने के लिए या डीएससी को नवीनीकृत करने के लिए भी आप आवेदन कर सकते हैं।

लेकिन इसे एक वर्ष से कम और तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए नही लिया जा सकता हैं। किसी भी व्यावसायिक हानि से बचने के लिए धारक को प्रमाण पत्र की वैधता के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए।

डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र कहा पर मिलता हैं? या में इसे कहा से ले सकता हूं?

सूचना प्रौद्योगिकी के अनुसार डीएससी को आप प्रमाणित अधिकारी से ले सकते हैं। या आप किसी अधिकृत वेबसाइट या एजेंसी से भी ले सकते हैं। या आप जैन अकाउंट से भी डीएससी लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

डीएससी के लिए प्रमाणित प्राधिकारी कोन होते हैं?

वह व्यक्ति जिसे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत डीएससी जारी करने के लिए लाइसेंस दिया गया हैं। यह CA या CS हो सकते हैं।

LRA क्या होता हैं?

स्थानीय पंजीकरण प्राधिकारी (LRA) प्रमाणित प्राधिकारी के लिए स्थानीय लोगों के दस्तावेज एकत्रित करने और उसे सत्यापित करने में मदद करता हैं। यह डीएससी के आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय कर सकते हैं।

डीएससी कहा उपयोग होता हैं?

कानूनी तौर पर मान्य होने के कारण डीएससी का उपयोग कई जगह पर किया जाता हैं। और कराधान क्षेत्र में भी इसका अधिक उपयोग होता हैं।जिसमे कुछ मुख्य रूप से उपयोग में आते हैं –

ITR, TDS, Audit, Export and Import, RoC, MCA etc.

डीएससी कितने दिनों में मिलता हैं? या डीएससी प्राप्त करने में कितना समय लगता हैं?

डीएससी प्राप्त करने में कम से कम 3 दिन लगते हैं और अधिकतम 7 दिन लग सकते हैं।

आईटीआर दाखिल करने के लिए मुझे कोनसा डीएससी लेना चाहिए।

अभी class 2 डीएससी चलन में नही हैं। इसलिए अब सिर्फ class 3 के डीएससी ही उपयोग कर सकते हैं।

डीएससी के लिए मुझे अपने दस्तावेज क्यों देने पड़ते हैं?

यह एक प्रक्रिया होती हैं जो आपके अस्तित्व को सत्यापित करती हैं। जिससे आपके डीएससी को प्रामाणिकता मिलती हैं।

क्या डीएससी के लिए मुझे खुद कार्यालय जाना होगा?

नही! सामान्य तौर पर डीएससी के आवेदन के लिए आपको कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती। आपका सत्यापन वीडियो और संदेश द्वारा किया जाता हैं। कभी कभी class 3 की डीएससी के लिए प्रमाणित प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ सकता हैं।

क्या मेरे द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी सुरक्षित रहती हैं?

आप जिस भी कंपनी या अधिकारी से डीएससी का आवेदन कर रहे हैं। आप उनसे इस बारे में पुष्टि कर सकते हैं। आपके दस्तावेज 100% सुरक्षित रहते हैं और इनका गलत तरीके से उपयोग नहीं किया जाता हैं।

क्या में एक से अधिक डीएससी ले सकता हूं?

एक व्यक्ति अधिकतम दो डीएससी रख सकता हैं। एक निजी उपयोग के लिए और एक व्यवसायिक उपयोग के लिए। एक ईमेल पते पर एक डीएससी जारी किया जा सकता हैं।

क्या डीएससी के लिए USB TOKAN लेना जरूरी होता हैं?

हां! सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीएससी के लिए USB TOKAN सुरक्षित होता हैं और यह वायरस की चपेट से दूर होता हैं।

डिजीटल हस्ताक्षर और डिजिटल प्रमाण पत्र में क्या अंतर हैं?

डिजीटल हस्ताक्षर का उपयोग किसी दस्तावेज को स्वीकृति करने के लिए किया जाता हैं। जबकि डिजिटल प्रमाण पत्र किसी की विश्वनीयता को सत्यापित करने के लिए उपयोग किया जाता हैं।

क्या डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र सुरक्षित होता हैं?

हा। डीएससी तब तक अधिक सुरक्षित होता हैं जब तक आपकी निजी कुंजी को आपकी जानकारी के बिना कोई उपयोग न करें।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने डीएससी बनाने की प्रक्रिया को समझा। और इसको दस्तावेजों पर लागू करना सीखा। अगर डीएससी से संबंधित कोई अन्य समस्या या राय हो तो टिप्पणी अवश्य करें।

व्यापार, वित्तीय, लेखांकन और कराधान संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा अनुसरण करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने मित्रों और रिश्तेदारों से सांझा अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole