Skip to content
Home » YouTube से पैसे कैसे कमाए?

YouTube से पैसे कैसे कमाए?

YouTube earning sources

आजकल YouTube पर video बनाना और साझा करना लोगों के बीच बड़ी प्रसिद्धि हासिल कर रहा है। इसके साथ ही बहुत सारे लोग अपने YouTube channel के माध्यम से पैसे कमा रहे हैं। 

YouTube पर पैसे कमाने का यह आसान मार्ग उन लोगों के लिए बेहद आकर्षक बना रहा है जो online video बनाने के शौक़ से जुड़े हैं। 

यदि आपकी भी YouTube से पैसे कमाने की सोच है तो यह लेख आपके लिए ही है। मैं इस लेख के माध्यम से आपको YouTube पर पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीके बताने जा रहा हूँ। जिससे आप भी अपने YouTube चैनल से पैसे कमा सकते हैं।

हमने इस blog पर online income करने के कई विकल्प सांझा किए हैं और करने वाले हैं। अगर आप भी online income source बनाने का सोच रहें हैं तो हमारे साथ जुड़े रहे।

चलिए youtube channel पर पैसे कमाने के विषय पर चर्चा करते हैं।

Keywords
What is youtube?
What is history of youtube?
How to create YouTube channel?
How to upload content in YouTube?
How to create a shorts on YouTube?
How to go Live on YouTube?
How to create a post on YouTube?
Which Niche is best for YouTube?
How to find content ideas for YouTube?
How to earn from YouTube?
What is ypp and what is ypp fullform?
How does youtube partnership program work?
Who is eligible for YouTube partnership program?

YouTube क्या हैं?

YouTube एक मंच हैं जिसके माध्यम से video को सांझा किया जाता हैं। आसान भाषा में देखें तो YouTube एक online video platform है।

जहां लोग video बना सकते हैं और उन्हें दुनिया भर में साझा कर सकते हैं। इसमें विभिन्न विषयों जैसे कि blogging, संगीत, शिक्षा, खेल और विज्ञान से जुड़े channel होते हैं।

Users video को देख सकते हैं। Channels को subscribe कर सकते हैं। और अपने विचार टिप्पणियाँ में साझा कर सकते हैं।

YouTube का इतिहास क्या हैं?

YouTube को Chad Hurley, Steve Chen और Jawed Karim द्वारा वर्ष 2005 में बनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को वीडियो बनाने और साझा करने का प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना था।

इसे बहुत छोटे स्तर पर आरंभ किया गया था। लेकिन 2006 में जब Google ने YouTube को खरीदा और इसे एक बड़े और सक्रिय online साझा करने का साधन बनाया। 

इसके बाद youtube बड़े पैमाने पर कार्य करने लगा। YouTube ने अपनी सेवाएं और उपयोगकर्ता सामुदायिकता को बढ़ावा दिया और विभिन्न विषयों पर विविधता बढ़ाई।

YouTube ने चर्चाओं, music videos, blogs, शिक्षा, gaming, और विज्ञान से जुड़े channels को promote किया है। जिससे यह एक बड़े और सक्रिय ऑनलाइन समुदाय का हिस्सा बन गया है।

YouTube पर channel कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपना Gmail account बनाए।
  • फिर Gmail account के साथ YouTube पर login करें।
  • इसके बाद अपनी profile में जाएं और create account पर click करें।
  • फिर अपने Channel का नाम और description लिखे और logo upload करें।
  • और create account पर click करें।
  • अभी आपका YouTube channel तैयार हैं।

YouTube पर content कैसे डाले।

YouTube जब start हुआ था तब इस पर सिर्फ blogging या comedy के videos ही आया करते थे। पर आज इसका विस्तार हर क्षेत्र में हो गया हैं। 

आप जिस भी क्षेत्र में रुचि रखते हैं उसमें content बना सकते हैं। YouTube इन्हे सांझा करने के कई विकल्प देता हैं। आइए इन सभी विकल्प को जानते हैं

आप video के माध्यम से users के साथ अपना Content सांझा कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक video बनाना होगा फिर उसे अच्छे से edit करके youtube पर डालना होगा। जिसे आप “upload video” के विकल्प पर जाकर upload कर सकते हैं।

आप shorts के माध्यम से users के साथ अपना Content सांझा कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी video की लंबाई 15-60 सेकंड तक रखे। फिर इसे “create a shorts” के विकल्प पर जाकर upload कर दें।

आप live events के माध्यम से भी अपना कंटेंट users के साथ सांझा कर सकते हैं। इसके लिए आपको “go Live” विकल्प पर जाना होगा। फिर अपने अपने audience के साथ content को सांझा कर सकते हैं।

आप अपने YouTube channel से post लिख कर भी अपना कंटेंट सांझा कर सकते हैं। जिसके लिए आपको “create a post” विकल्प पर जाएं। यहां पर आपको user के साथ जुड़ने के कई तरीके उपलब्ध होंगे। जैसे प्रश्न पूछे, Text या image poll, और लेख। आप किसी भी विकल्प में जा सकते हैं।

YouTube के लिए best niche क्या हैं?

YouTube पर जितने भी video upload होते हैं वो चाहे किसी भी क्षेत्र के हों अपने आप में अच्छे ही होते हैं। हर niche की अपनी value होती हैं। फिर भी आज हम अधिक उपयोग में होने वाले niche के बारे list बता रहे हैं।

Top ten niche or content ideas for YouTube channel. 

  1. Comedy Videos
  2. News and politics
  3. Gaming
  4. Music 
  5. Health and wellness
  6. Beauty and fashion
  7. Technology
  8. Education
  9. Food
  10. Travel

इसके अलावा और भी अधिक niche उपलब्ध हैं जिन्हे आप उपयोग में ला सकते हैं। हम सभी niche पर एक लेख अवश्य लिखेंगे।

YouTube के लिए content ideas या niche का चयन कैसे करें?

जब आप youtube channel बना रहे हैं तो सबसे पहले आपको niche का चयन करना होता हैं। यहां पर आपको तय करना होता हैं कि आप youtube channel पर किस तरह की video सांझा करेगें।

अधिकतर लोग यहां पर गलती करते हैं और फिर sucess नही होते हैं। अधिकतर लोग वह niche select करते हैं जो अधिक लोकप्रिय हो। किंतु हमे वह niche select करना चाहिए जिसमे हमे रुचि हो।

इसलिए पहले तो वही niche select करें जिसमे आप रुचि रखते हों। इसके बाद भी आपको niche select करना हो तो सभी क्षेत्र के कंटेंट को देखे और सोचे कि आप क्या unique और अधिक समय तक कर सकते हैं।

YouTube से पैसे कैसे कमा सकते हैं?

आज कई youtubers video बनाकर लाखो में कमा रहे हैं। YouTube आपको कई तरीके से पैसा कमाने का अवसर देता हैं। इसके अलावा आप कई और तरीको से भी पैसे कमा सकते हैं। सबके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Affiliate marketing

आप affiliate marketing के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी affiliate marketing program को join करना हैं। फिर आप उसके product के link को video के description में लगा सकते हैं।

Brand Promotion

आप brand promotion करके पैसे कमा सकते हैं। काफी नई brands ऐसे होते हैं जो अपने product को promote करना चाहते हैं। आप उन brands का interview लेकर promotion करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Advertisement

आप advertisement के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। जब आपका channel अधिक लोकप्रिय हो जाता हैं। तब कई बड़ी company आपके channel पर अपने नाम और product का advertisement करवाती हैं। और इसके बदले आपको अच्छा पैसा देती हैं।

Review

कई बड़ी company YouTuber से अपने product का review करवाने के पैसे देती हैं जिसमे आपको उस उत्पाद के बारे में लोगो को आपकी राय देना होता हैं।

YouTube partnership program (YPP)

youtube partnership program (YPP) के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं किंतु इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण पड़ाव पूर्ण करने होते हैं। जिसके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे। Ypp से होने वाले earning mathods की जानकारी।

Membership: youtube membership के माध्यम से आपको पैसा कमाने का अवसर देता हैं। जिसके अंतर्गत कोई उपभोक्ता youtube पर आपके Channel की सदस्यता ग्रहण कर सकता हैं। और वह एक निश्चित धनराशि आपको मासिक रूप से भूगतान करता हैं।

Supers: इसके माध्यम से आपके users आपको support करने के लिए आपको धनराशि दे सकते हैं। 

Shopping: youtube आपको सीधे channel पर product share करने की अनुमति देता हैं जिसे बेचकर आप पैसा कमा सकते हैं।

Ads: ये पैसा कमाने का सबसे उपयोगी ओर अच्छा तरीका हैं। इसके माध्यम से youtube आपके users को ads show करता हैं और उस ads के बदले मिले पैसे में कुछ हिस्सा आपके साथ सांझा करता हैं।

YouTube partnership program क्या हैं।

YPP जिसका full form YouTube Partnership Program हैं। यह YouTube द्वारा संचालित एक मंच हैं जो advertiser और promotor को आपस में जोड़ता है। यह दोनो की बीच भरोसे के रूप में मध्यस्थता का कार्य करता हैं।

YouTube partnership program कैसे कार्य करता हैं?

जो लोग अपने व्यापार का advertisement करना चाहते हैं उनका ads सबसे पहले ypp के पास आता हैं। ypp इसे advertiser की आपूर्ति के अनुरूप distribute करता हैं। इसके मुख्य लक्ष्यों में से कुछ हैं:

  • Advertiser को संतुष्टि देना।
  • Advertiser के लिए उपयुक्त क्षेत्र ढूंढना।
  • Advertiser के लिए lead generate करने में सहयाता करना।
  • अपने creators को बढावा देना।
  • उनके video को promot करने में सहायता करना।
  • उनके channel को उपयोगी बनाने के लिए अधिक साधन उपलब्ध करवाना।
  • निर्माताओं के योग्यता की निगरानी रखना।
  • निर्माताओं को video को प्रबंधित करने के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना।

YouTube partnership program में जुड़ने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?

YouTube partnership program में सदस्यता प्राप्त करने के लिए कुछ नीतियों का पालन करते हुए कुछ महत्वपूर्ण पड़ाव को पूर्ण करना होगा।

इसकी नीतियां समय समय पर आवश्यकतानुसार परिवर्तित होती रहती हैं। वर्तमान नीति को जानने के लिए यहां click करें।

इसके अलावा कुछ पड़ाव हैं। जिसके अंतर्गत निर्माता को उनके subscribers और दृश्यांक की आवश्यकता होती हैं।

अगर आपके पास 500 subscribers हैं और आपने गत तीन महीने में सिर्फ तीन वीडियो डाला हैं तो आप ypp के सदस्य बन जाते हैं। किंतु इसमें आप पैसे नही कमा सकते हैं।

इसके बाद आपको अपने video पर 3000 घंटे का watchtime 365 दिनों के अंतराल में complete करना होगा या फिर अपने shorts पर तीन महीने में 3M views लाने होंगे।

दोनों में से कोई भी एक activity पूर्ण होने पर आपके आय के कुछ हिस्सा खुल जायेगा। और आप ads के अलावा ypp के अन्य माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

जब आपके 1000 subscribers पूर्ण हो जाए और आप video पर 365 दिनों में 4000 hour watchtime या shorts पर 3 माह में 10m views पूर्ण करते हैं तो आपके channel पर ads से भी आय होने लगता हैं।

Frequently Asked Questions

YouTube पर 1000 subscribers पूर्ण होने पर कितनी राशि मिलती हैं?

YouTube में आय Views के माध्यम से प्राप्त होती हैं। आपके subscription का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं। न ही किसी तरह के likes और comments का प्रभाव पड़ता हैं।

YouTube पर राशि कब और कैसे मिलती हैं।

YouTube पर ads का management google adsense द्वारा किया जाता हैं। और google adsense का minimum withdrawal amount 100USD हैं जो पूर्ण होने के अगले महीने में मिलता हैं।

YouTube पर 1 view के कितने मिलते हैं?

यह राशि देश के आधार पर विपरीत हो सकती हैं। किसी देश की cpc अधिक होती हैं तो उसका आय अधिक होता हैं। किसी देश की CPC कम होती हैं तो आय भी कम होती हैं।

अनुमानित देखा जाएं तो USA में 1000 views पर 10 से 15 usd मिलते हैं। इसके अनुसार 1m Views पर 1k से 1.5k USD हो जाते हैं वही shorts में 10m Views होने के बाद 1800 USD तक कमाया जा सकता हैं। भारत में 1000 views पर 55-60 रुपए मिलते हैं। 

YouTube पर Silver Button कब मिलता हैं?

जब YouTube पर आपके 100000 Subscription पहुंच जाते हैं तब youtube द्वारा आपको silver play button दिया जाता हैं।

YouTube Channel कितने दिनों में grow करता हैं?

YouTube पर grow करने की कोई समय सीमा नहीं हैं। आपकी कोई video viral हो जाए तो आप एक दिन में भी grow कर सकते हैं। औसतन youtube पर grow करने के लिए 15 से 22 महीने लग सकते हैं।

निष्कर्ष 

YouTube पर मनोरंजन और ज्ञान भले ही तेजी से बढ़ रहे हों, लेकिन इससे पैसे कमाना भी संभव है। Sponsorship, Google Adsense, Product Marketing, Video Streaming और Affiliate Marketing की मदद से YouTube चैनल से आप पैसे कमा सकते हैं। 

यह सभी तरीके आपको अपने चैनल के विषय, दर्शक संख्या, और प्रयासों के हिसाब से समझने चाहिए। बस एक बात ध्यान में रखें, सफलता और पैसे कमाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है मेहनत, निष्ठा, और स्वरचित समय निकालना। अपने youtube चैनल से पैसे कमाने के लिए समय निकालें और वह सच्ची मेहनत करें।

अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई भी राय या प्रश्न हो तो हमारे साथ टिप्पणी के माध्यम से सांझा अवश्य करें। आपकी प्रतिक्रिया हमे आपके लिए और अधिक महत्वपूर्ण लेख लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।

व्यापार, वित्तीय, लेखांकन और कराधान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा अनुसरण करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने मित्रों और रिश्तेदारों से सांझा अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole